कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में तोड़ा दम शुक्रवार शाम बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास हुआ हादसा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं समेत बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम की कार्रवाई की है।
हादसा शुक्रवार शाम सहसवान बिसौली मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आकाश (25) पुत्र महेन्द्र पाल अपनी मां सनोज (55) और मंजू (30) पत्नी पटमल के साथ बाइक से जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास तेज रफ्तार वैगन आर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सनोज की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान