बदायूं-सहसवान में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से जमकर फल फूल रहे हैं अवैध अस्पताल लगातार घटनाएं होने के बाबजूद स्वास्थ्य विभाग इतना लापरवाह आखिर क्यों।पूर्व में भी कई अस्पतालों को सील किया गया लेकिन सील मात्र औपचारिकता ही थी। क्योंकि वैसा ही कुछ अब देखने को मिल रहा है बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाये जा रहे है। भोली भाली गाँव देहात की जनता यहां आकर ठगती है और फिर सही इलाज न मिलने के कारण अपने परिवार के किसी भी इंसान को खो देती है। एवज में उसको ये कहकर टरका दिया जाता है कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। अब इसको सील कर कार्यवाही की जाएगी आपको ये भी बताता चलू इन अस्पतालो से स्वास्थ्य विभाग को मोटा महीना जाता है?
जिसकी वजह से अधिकारियों को मोन रहना पड़ता है। क्योंकि अगर बात सहसवान से हटकर बिल्सी या बिसौली की जाए तो वहां भी हाल कुछ ऐसा ही है। वही नगर के लोगो का कहना है तहसील दिवस में डीएम महोदय के सामने इस शिकायत को रखा जाएगा जिससे कि इन अवैध अस्पताल चलाने वालों पर कार्यवाही हो सके।
फिलहाल धड़ल्ले से चल रहे है अवैध अस्पताल अब देखना होगा डीएम साहब इस ओर कितना ध्यान देते है। अगर डीएम साहब ने अवैध अस्पतालो की तरफ नज़र कर ली तो अवैध संचालन करने वाले माफ़ियायो को फिर कोई नही बचा सकेगा।फिलहाल कुछ ऐसा हाल चौकी नंबर चार पर संचालित नीलम हॉस्पिटल का है। जो बिना नाम लिखे ही संचालित है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




