शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात मंदिर के दो साधुओं को जिंदा जलाया

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

उत्तर प्रदेश-शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मंदिर में सेवादारी कर रहे दो साधुओं की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद उनकी लाश को जला दिया गया।
घटना का विवरण
मौके पर पहुंची पुलिस को एक लाश पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी मिली जबकि दूसरी लाश अभी जल रही थी। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से मंदिर की सेवा में थे।
आरोपी कौन है


गांव के ही रहने वाले सुमित सिंह पर इस जघन्य हत्याकांड का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने दोनों सेवादारों को पहले बुरी तरह पीटा, फिर अलग-अलग तख्त से बांधकर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुमित 2 महीने पहले ही जेल से छूट कर आया है और उस पर पहले से ही SC/ST एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
हत्या की वजह क्या है
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह पूरा मामला मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। आशंका है कि इसी जमीन विवाद के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस का बयान मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जमीन विवाद एंगल सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर