खेत पर गए युवक का शव मिला पुलिस ने पीएम को भेजा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढ़िया निवासी बांकेलाल (45) पुत्र प्यारेलाल सोमवार शाम अपने खेत पर काम करने गया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने ही ट्यूबवेल पर मृत अवस्था में मिला है। शरीर पर चोट आदि का निशान नही होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान