शामली-उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एनकाउंटर में 50 हजार रुपये के इनामी रिहान को ढेर कर दिया है। लूट के मामले की जांच को लेकर चल रही चेकिंग के दौरान रिहान से पुलिस का आमना-सामना हो गया। दरअसल, मामला शामली के झिंझाना से कसेरवा रोड की है। यहां पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान वहां 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान आया। पुलिस के जमावड़े को देखकर रिहान ने भागने का प्रयास किया। एनकाउंटर शुरू हो गया। मुठभेड़ में रिहान ढेर कर दिया। रिहान पर गाजियाबाद हरियाणा दिल्ली बागपत 90 से अधिक केस दर्ज हैं। रिहान के पास से अवैध हथियार के साथ लूट का मोबाइल कैश अंगूठी बरामद किया गया है।
वही आपको बताते चले जब से योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है तब से लेकर आज तक अपराधियों के हौसले पस्त करने का काम उनके द्वारा कराया गया है।लगभग अगर माना जाए तो करीब 85% अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर इधर उधर जीवन जी रहे और शेष का योगी की पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया जा रहा है।एनकाउंटर की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश देश मे प्रथम स्थान पर आता है जहाँ सबसे ज्यादा हाफ एनकाउंटर किये गए है।
इसी क्रम में आज भी पुलिस ने कुख्यात रिहान को ढेर कर दिया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




