सहसवान-शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने वाली लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के एक और विद्यार्थी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले उपेंद्र यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। उपेंद्र यादव गांव मुडारी सिधारपुर निवासी मदन लाल यादव के पुत्र हैं। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। लाइब्रेरी परिवार की ओर से उपेंद्र यादव को उनकी इस उपलब्धि पर शुभ कामनाएं दी गईं।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान
