उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर इतिहास को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफियान अली कुरैशी ने गोरखनाथ मठ को लेकर बड़ा दावा किया है।
क्या कहा सुफियान कुरैशी ने
सुफियान अली कुरैशी ने कहा कि ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार अवध के नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा दी गई भूमि से गोरखनाथ मठ का विस्तार हुआ था। इस ऐतिहासिक तथ्य पर भी आज खुलकर चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतिहास के उन पन्नों पर भी बात होनी चाहिए जो आपसी भाईचारे और साझा विरासत को दर्शाते हैं।
कौन हैं सुफियान अली कुरैशी
सुफियान अली कुरैशी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे मरहूम जनाब अज़ीज़ कुरैशी साहब के राजनीतिक उत्तराधिकारी और जानशीन हैं। अज़ीज़ कुरैशी साहब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं।
बयान के बाद हलचल
सुफियान कुरैशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थक इसे ऐतिहासिक सच्चाई बता रहे हैं वहीं विरोधी इसे बेबुनियाद बता रहे हैं।
फिलहाल इस दावे को लेकर किसी भी इतिहासकार या सरकारी दस्तावेज की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। मामले की ऐतिहासिक प्रमाणिकता पर शोध और चर्चा बाकी है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
