बदायूं में 79 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा ड्राइवर ही निकला गद्दार

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

उत्तर प्रदेश-बदायूं में जहां मालिक ने भरोसा किया वहीं ड्राइवर ने दिया धोखा 79 लाख की सनसनीखेज चोरी का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 79 लाख कैश, 21 लाख के सोने के जेवरात बरामद और मास्टरमाइंड कोई और नहीं खुद मालिक का ड्राइवर निकला
बात मेरठ के बड़े सर्राफा कारोबारी शेख दिलावर हुसैन की है। 10 सितंबर को उनका ड्राइवर आरिफ अंसारी और नौकर सरफराज बदायूं माल देने आए थे।


लेकिन आरिफ पर कर्जा था, और उसने पहले से ही अपने रिश्तेदार वसीम अंसारी के साथ मिलकर प्लान बना लिया था।
प्लान क्या था दास कॉलेज के पास गाड़ी रोक कर बोला – चलो बिरयानी खाते हैं। गाड़ी को जानबूझकर बिना लॉक किए छोड़ दिया, नौकर को दूर दुकान पर ले गया और पीछे से वसीम वर्ना कार लेकर आया और गाड़ी में रखा 79 लाख कैश और 1 किलो से ज्यादा सोना साफ कर दिया।
और तो और शक से बचने के लिए गाड़ी का पीछे वाला शीशा भी तोड़ दिया, ताकि लगे किसी अनजान चोर ने चोरी की है।
लेकिन बदायूं की सिविल लाइन पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही दोनों आरोपी चोरी का माल लेकर वर्ना से मेरठ भागने लगे पुलिस ने चेकिंग में धर दबोचा।

रामदगी देख कर पुलिस भी हैरान एक के पास से 50 लाख की गड्डियां दूसरे की वर्ना से 29 लाख कैश और 101 ग्राम सोने के जेवर।
पकड़े जाने पर दोनों बोले साहब गलती हो गई माफ कर दो।
फिलहाल दोनों आरोपियों पर BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
तो सोचिए क्या आज के जमाने में अपने ड्राइवर पर भी भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है।
बदायूं में ड्राइवर ने ही मालिक को लूट लिया 79 लाख कैश और 21 लाख का सोना।बिरयानी खाने के बहाने गाड़ी खाली छोड़ी और पीछे से रिश्तेदार ने माल साफ कर दिया! लेकिन पुलिस ने दोनों को वर्ना समेत पकड़ लिया। बदायूं पुलिस को सलाम तो बनता है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर