उत्तर प्रदेश- बिजनौर जिले में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे बड़े अफसर सूचना मिलते ही DIG मुरादाबाद मुनिराज जी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ SP बिजनौर कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
डीआईजी के सख्त निर्देश डीआईजी मुरादाबाद ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके से हर एक सबूत जुटाने और अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने क्या कहा एसपी बिजनौर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में नाकाबंदी की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
