सहसवान-बिसौली रोड पर भीषण हादसा टैंपो-डंपर की टक्कर में 3 की मौत 7 घायल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-थाना उघैती क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सहसवान-बिसौली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सवारी से भरे टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में टैंपो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं, डॉ. हृदेश कठेरिया ने बाइट देते हुए बताया कि “थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत सहसवान-बिसौली रोड पर टैंपो और डंपर के बीच सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें टैंपो सवार 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है तथा 7 व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
वही मरने वालो में परवीन 25 उनकी माँ सईदन 50 वर्ष एवं आबिद अयान नाजमा संजीता सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
मौके पर अफरा-तफरी
हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घायलों से जानकारी जुटाकर मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर