सहसवान को मिला सिंघम एसएचओ नरेश कुमार सिंह के आते ही सुधरी कानून व्यवस्था तेज रफ्तार और अतिक्रमण पर कसा शिकंजा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान कोतवाली में जब से तेज-तर्रार और ईमानदार छवि वाले प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला है तब से सहसवान नगर में कानून व्यवस्था का माहौल पूरी तरह बदल गया है। अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में जहां हड़कंप है वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।
अकबराबाद चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान
नगर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने आज अकबराबाद चौराहे पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।


अभियान के दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।एसएचओ ने मौके पर ही वाहन चालकों को हिदायत दी कि तेज रफ्तार जानलेवा है नियमों का पालन करें। उनकी इस कार्रवाई से सड़क हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर जाम से मिली निजात
इसी के साथ एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम से जनता को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ भी बड़ा अभियान चलाया। उन्होंने अवैध रूप से सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए अतिक्रमण हटवाया।

उनकी इस कार्रवाई के बाद अकबराबाद चौराहे पर जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है और लोगों ने एसएचओ की इस पहल की जमकर सराहना की है।
कोतवाली से दलाल गायब फरियादियों की हो रही सीधी सुनवाई
चर्चा है कि एसएचओ नरेश कुमार सिंह के चार्ज संभालने के बाद से कोतवाली में सबसे बड़ा बदलाव ये आया है कि कोतवाली में दलाली करने वाले दलाल नदारद हो गए हैं।जिस दिन से उन्होंने चार्ज संभाला है उस दिन से दलालों ने कोतवाली का रुख करना बंद कर दिया है।

अब फरियादियों की थाने में सीधी सुनवाई हो रही है बिना किसी दलाल के। आम जनता बिना डर के अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच रही है। एसएचओ खुद जनता की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद सहसवान को एक ऐसा एसएचओ मिला है जो सिर्फ कहता नहीं बल्कि जमीन पर काम करके दिखाता है। सहसवान को सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की नगर में चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर