उझानी पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ तमंचा कारतूस बरामद

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-उत्तर प्रदेश में लगातार जब से बाबा ने कुर्सी संभाली है तब से बदमाश अपना क्षेत्र छोड़कर भाग गए है लेकिन अगर कोई धोखे से किसी भी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने घुस आता है तो यूपी पुलिस उसका हाल ऐसा ही करती है जैसा इन महाशय का हुआ है।
ये बदमाश उझानी कोतवाली क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। लेकिन पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी और पुलिस ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन शातिर बदमाश ने पुलिस पर ही गोली चला दी जवाबी फायरिंग में बदमाश के भी पैर में गोली लग है और वे मोके पर गिर गया बदमाश को तत्काल प्रभाव से इलाज हेतु ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।


आपको बताते चले शातिर बदमाश जिसका नाम श्रीपाल पुत्र छोटे जो कि पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगा जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची।

जानकारी देते सीओ राहुल पांडेय
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फाय़र किया गया तो व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया घायल उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम श्रीपाल पुत्र छोटे निवासी मो0 नझियाई कस्वा व थाना उझानी जनपद बदायूं बताया श्रीपाल उपरोक्त थाना उझानी का एनबीडब्ल्यू वांछित अभियुक्त है गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व मौके से 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ।उक्त अभियुक्त के विरुद्घ विभिन्न अपराधों के करीब 01 दर्जन से अधिक अभिय़ोग पंजीकृत है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर