कौशाम्बी –मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पिपरी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल शकील को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 गंभीर घायलों का SRN प्रयागराज में अभी भी इलाजचल रहा है।
इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी शकील घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
