स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर घायल ज़िला अस्पताल रेफर

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं- सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद चौराहे के पास शुक्रवार शाम स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान रवि पुत्र प्रेमपाल हाल निवासी अकबराबाद और अंकित पुत्र नरेश पाल निवासी अकबराबाद के रूप में हुई है। दोनों युवक खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े।


सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सीएससी सहसवान में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद चौराहे का है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर