नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित करने का ऐलान किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी होंगे। एलिजाबेथ को 1969 में यह सम्मान दिया गया था। वहीं अब तक PM मोदी को 15 देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, वहीं, उन्हें मिलने वाला यह 17वां अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड होगा। इससे पहले 14 नवंबर को कैरेबियाई देश डोमिनिका ने मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर” देने की घोषणा की थी, कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका की मदद करने के लिए उन्हें सम्मान दिया जाएगा, पीoएमo मोदी को 21-22 नवंबर को गुयाना दौरे पर सम्मानित किया जाएगा।
