बदायूं-सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला है जहाँ पिछले दिनों होली पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षो में झगड़ा हो गया था।जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी और पुलिस ने भी आरोपियो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया साथ ही आरोपियो पर शांति भंग की धाराओं में चालान भी किया गया।लेकिन आज एक नया मामला सामने आया है वही पीड़िता लगभग एक माह से ज्यादा समय व्यतीत होने के बाद उन्ही आरोपियो पर जिनके खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी लगा चुकी है पीड़िता अपनी बहनों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है।
ओर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रही है।वही पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को उसके द्वारा जब भी अवगत कराया गया था लेकिन पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया न कि दुष्कर्म की धाराओं में लेकिन सवाल यहां एक बहुत बड़ा है आखिर पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के बाद भी ज़िले पर किसी अधिकारी को इस मामले की जानकारी भी नही दी गई और आज लगभग एक माह बाद पीड़िता का दर्द सामने क्यों आया ये भी अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है।
लेकिन पीड़िता द्वारा तमाम तरह के आरोप सहसवान कोतवाली पुलिस पर लगाये गए है अब देखना होगा आरोप कितने सत्य है या इसके पीछे कोई और मामला है ये तो अब पुलिस जांच में पता लग सकेगा।
वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मारपीट का मामला था पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत करा गया मुकदमे में जेल भेजने की कोई ऐसी धारा नही थी लेकिन उसके बावजूद आरोपियो के खिलाफ 151 की कार्यवाही भी गई परन्तु अब पीड़िता का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपियो को जेल नही भेजा गया जब जेल भेजने की धाराओं में मुकदमा दर्ज नही है तो जेल कैसे भेज दिया जाए बल्कि जो हमारे द्वारा मुकदमा लिखा गया वो चार्जशीट भी हो चुका है ।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
