श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कोतवाली में भक्ति की बही बयार एसएचओ ने गाए भजन

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सहसवान कोतवाली परिसर में शुक्रवार को भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कोतवाली परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने खुद मंच संभाला और अपने मधुर स्वर में कृष्ण भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजन मेरे बांके बिहारी लाल पर पूरा स्टाफ भक्ति में लीन हो गया।
वहीं *इंस्पेक्टर क्राइम हरवीर सिंह* भी खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। पुलिस स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी इस भक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म और धर्म का संदेश दिया है, पुलिस का भी कर्तव्य धर्म की रक्षा करना है, इसलिए इस पावन पर्व को हम सबने एक साथ मिलकर मनाया है।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कोतवाली में हुए इस अनोखे आयोजन की पूरे कस्बे में चर्चा हो रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर