हत्याओं से दहला बदायूं, मुजरिया पुलिस की हुई हत्यारे से मुठभेड़ पैर में लगी गोली।

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-आपको बताते नई साल ज़िला बदायूं के लिए कुछ खास नही रही भले से नई साल वाले दिन घटना नही हुई लेकिन साल 2026 की 3 जनवरी बदायूं के लिए घातक साबित हुई मात्र बारह घंटे में दो हत्याएं हो गई।

पहला मामला थाना उसहैत क्षेत्र के घसनगला का है जहाँ प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया ओर इतनी बुरी तरह से पीटा की अस्पताल पहुँचते पहुँचते ही प्रेमी कमल की मौत हो गई।

अब अगर ऐसे ही मामला चला तो ये साल घातक साबित होगी ज़िले के लिए फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।ओर जल्द ही हत्या में जो लोग भी शामिल है उनको गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। मोके पर पुलिस शांति व्यवस्था के लिए तैनात है।

वही मुजरिया पुलिस ने हत्या में फरार चल रहे आरोपी को जब पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपने बचाव में पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी जिससे वे गिर गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर इलाज हेतु स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर