बदायूं-सहसवान में हर बार की तरह इस बार भी जुलूसे मोहम्मदी में जन सैलाब देखने को मिला और साथ ही तमाम पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भी जुलूसे मोहम्मदी में भाग लिया वही पुलिस प्रशासन ने भी सतर्कता दिखाते हुए सकुशल सम्पन कराया जुलूसे मोहम्मदी।जुलूसे मोहम्मदी की शुरआत मदरसा गुलामाने रसूल कचहरी से हुई और मोहल्ला चौधरी दहलीज मुल्ला टोला काजी पट्टी यकीन नवादा होते हुए सहबाजपुर में जाकर समाप्त हुआ।
मौलाना अश्पाक रज़ा ने बताया कि जुलूस समय के अनुसार 8 बजे शुरू हुआ और जोहर की नमाज़ से पहले मुकम्मल हो गया।

आपको बताते चले पेगेम्बर मोहम्मद साहब की आमद को लेकर पूरी दुनिया मे जश्न मनाया जाता है।
हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी हमें सिखाती है कि पड़ोसियों का ख्याल कैसे रखा जाए, गरीबों की मदद कैसे की जाए और हर इंसान के साथ इंसाफ कैसे किया जाए। उनका संदेश साफ था—नफरत को मिटाओ और दिलों को जोड़ो। आज के इस जुलूस के माध्यम से हम यही पैगाम पूरे समाज और देश को दे रहे हैं।ऐसा मदरसे के उलेमाओं ने तकरीर करके सहसवान की जनता को संदेश दिया।

आपको ये भी बताते चले इसकी शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन और क्रांतिकारियों के बलिदान से हुई थी अंग्रेजों से संघर्ष के बाद ही इस जुलूस की बुनियाद पड़ी जो पिछले 112 सालों से बदस्तूर जारी है ऐसा भी दावा किया जाता है कि यह जुलूस एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक जुलूस है।
इस दौरान एसडीएम गौरव आर्य क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एसएचओ नरेश कुमार सिंह व थाने का समस्त स्टाफ जुलूसे मोहम्मदी में मौजूद रहा।
वही सहसवान चैयरमेन बाबर मिया पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी पूर्व प्रत्याशी बासित हुसैन पूर्व विधायक हाजी बिट्टन शाहिद अली पुत्तन आजाद इमरान खालिद सोशल मीडिया स्टार इरफान तुर्किश उमर मलिक हसन रज़ा हुसैन रज़ा आदिल सैफी फ़राज़ खान फ़ैज़ अली अनफा सहित शहर के तमाम लोगो ने जुलूसे मोहम्मदी में शिरकत की।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
