उत्तर प्रदेश-लखनऊ के आशियाना की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाए फिर उसको छोड़ दिया जिसकी शिकायत युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों से की जिसके बाद जांच के लिए मामला पहुंचा दरोगा धर्मवीर शाही के पास
अगले दिन दरोगा धर्मवीर शाही ने लड़की को विवेचना में शामिल होने के लिए बुलाया और उसको बताया कि तुम्हारा मामला काफी पुराना हो गया है मेडिकल में कुछ आएगा नहीं जिसकी वजह से तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इसमें काफी मदद कर सकता हूं।
लड़की बोली बताइए सर क्या मदद कर सकते हैं? तब दरोगा जी बोले आप मुझसे संबंध बना लीजिए आपका मेडिकल एक नंबर आएगा और तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से पहले नहीं छूटने वाला
लड़की ने दरोगा जी की बातों में आकर होटल में जाकर संबंध बना लिए
अब प्रेमी का तो पता नहीं लेकिन दरोगा जी 376 की चपेट में आ गए।मुकदमा भी दर्ज हो गया और सस्पेंड भी हो गए हो सकता है दो-तीन दिन में जेल भी चले जाए।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
