बदायूं- सहसवान कोतवाली दलाली के लिए बदनाम हो चुकी थी रात दिन दलालों ने अपना ठिकाना कोतवाली को बना लिया था लेकिन एक माह पहले आये एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने सबसे पहले दलालों पर लगाम कसी आज एसएचओ का खोफ दलालों में देखने को मिला थाने में अंदर घुसने से डर रहे दलाल आपको बताते चले सहसवान में दलाली इस चरम पर पहुँच चुकी थी कि लोग त्राहि त्राहि थे कुछ लोगो ने दलाली ही अपना धंदा बना लिया था ओर मोटी कमाई कर रहे थे।
लेकिन तेज़तर्रार ओर ईमानदार एसएचओ ने सबसे पहले जनता को लूटने वाले दलालों पर लगाम लगाई और पूर्ण रूप से दलालों का कोतवाली में प्रवेश वर्जित कर दिया। उसके साथ साथ देर रात तक खुलने वाले होटलों पर कार्यवाही इसीलिए की अगर भविष्य में कोई घटना घटित न हो सके। एसएचओ सहसवान नरेश कुमार के अंदर एक ओर खास बात है वे मोटरसाइकिल से भी चेकिंग करने निकल जाते है कार से भी पुलिस पिकेट चेक कर लेते है। आज पैदल मार्च भी एसएचओ द्वारा पूरे नगर में किया गया जिससे कि शांति व्यवस्था कायम रहे।
जब एसएचओ नरेश कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मेरी पहली प्राथमिकता पीड़ित को न्याय मिले लोग स्वयं अपनी समस्या लेकर मेरे पास आये पूर्व में किसने क्या करा उससे हमे कुछ लेना देना नही सबकी अपनी अपनी पुलिसिंग होती है।मेरे द्वारा लगातार शहर में पैदल मार्च किया जाता है जिससे कि कानून व्यवस्था बनी रहे और मेरी शहर व देहातवासियो से अपील है कोई भी समस्या है मुझे फ़ोन करे सीधे मेरे कार्यालय आये और अपनी समस्या बताए मेरे यहाँ दलालों का आना वर्जित है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
