बदायूं-सहसवान के मोहल्ला पठानटोला निवासी फरहीन पुत्री रफीक ने सहसवान पुलिस पर आज ये आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी सहसवान को ये शिकायती पत्र दिया है कि उसके भाई सुहैल को थाने के दो सिपाहियों ने आज घर से उठा लिया लेकिन जब पीड़िता अपने भाई से मिलने थाने गई तो उसको कोई सही जानकारी सुहैल की नही दी गई।पीड़िता ने उसके बाद क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और उसमें पुलिस पर ये आरोप लगाए की कही पुलिस उसके भाई का फर्जी हाफ एनकाउंटर न कर दे और उसने अपने भाई से मिलने की गुहार सीओ सहसवान से लगाई है।
वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नही है और ये सब फर्जी खबरे प्रकाशित की जा रही है अगर ऐसा कुछ मामला होता तो मेरे संज्ञान में होता।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
