बदायूं में मासूम से दरिंदगी गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-बदायूं में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।


लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है और आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ जघन्य कृत्य की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि बच्ची की मामी की डिलीवरी गांव के एक निजी अस्पताल में हो रही थी। वहीं से बच्ची अपने घर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए परिजन और सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने के लिए उसे नाबालिग साबित करने की कोशिश कर रही है, जिससे लोगों में और भी आक्रोश बढ़ गया।

जानकारी देते सीओ बिल्सी के के तिवारी
स्थिति बिगड़ते देख बिल्सी और उघैती समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। काफी देर तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन लोग आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल सिंह और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के.के. तिवारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला और स्थिति सामान्य हो सकी।
घटनास्थल हाईवे जाम
प्रदर्शन करते ग्रामीण
पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर