बदायूं-महाराष्ट्र के सांगली स्थित बैंक से सोने-चांदी के आभूषणों समेत करोड़ों रुपये की चोरी करने के एक आरोपी को बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिले की अलापुर थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 1.168 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि आखिर उत्तर प्रदेश के बाहर जितनी भी बड़ी चोरियां बैंक रॉबरी उनके तार बदायूं के ककराला से ज्यादा जुड़ जाते है।बदायूं ज़िले का कस्बा ककराला मात्र ज़िले का एक ऐसा कस्बा है जहाँ प्रत्येक राज्य की पुलिस दबिश देने आती है और लगभग खुलासा करके ही जाती है।क्योंकि बदायूं के ककराला की एक बड़ी गैंग चोरियां करने को कंबल मूमफली आदि के महीने दो महीने चार महीने जब तक काम करते है जब तक उनकी सही रेकी नही हो जाती और रेकी होते ही घटना को अंजाम देकर बदायूं भाग आते है।और बदनामी समूचे ज़िले को उस वक़्त झेलना पड़ती है जब पुलिस चेकिंग बगैरह में रोके ओर पूछे कहा से हो तब बदायूं कहने के बाद जो दूसरी तरफ से जवाब आता है वे घातक होता है।
आपको एक ओर मामले से अवगत कराते हुए चले इसी ज़िले की एक तहसील का गाँव है संग्रामपुर वो गाँव हैकिंग के लिए मशहूर है और वहां हैकिंग के मामले में हर राज्य की पुलिस आती है।आखिर बदायूं ज़िले में ही क्यों इतने शातिर बैठे हुए है जो ज़िले में किसी वारदात को अंजाम इसीलिए नही देते क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी की पुलिस अब तक ढ़ेर कर चुकी होती।
फिलहाल इस मामले में शेष अभियुक्तों की तलाश में बदायूं सर्विलांस टीम लगातार प्रयास कर रही है जिससे कि महाराष्ट्र और आसपास क्षेत्रो में हो रही घटनाओं पर अंकुश लग सके।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




