बदायूं-आखिर कब तक लापरवाही करेगी उझानी पुलिस और कस्बा इंचार्ज लगभग एक सप्ताह का समय व्यतीत होने जा रहा है लेकिन उझानी पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर मात्र औपचारिकता ही पूरी की है क्योंकि पीड़ित ने पुलिस को पाँच दिन पहले जब सूचना पुलिस को दी थी जब एक दूसरे समुदाय का युवक एक अन्य समुदाय की लड़की को लेकर फरार हो गया था और लगभग उसने ज़िले की भी सीमा नही छोड़ी हो लेकिन पुलिस ने बिना मुकदमा लिखे दो दिन तक पीड़ित को ये कहकर भेज दिया कि पहले सीडीआर निकलवा ले उसके बाद कोई अन्य कार्यवाही अमल में लाई जाएगी पीड़ित इधर उधर चक्कर काटता रहा लेकिन उसे सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नही हुआ और तो ओर पुलिस ने परसो मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन सीडीआर अब भी विवेचक महोदय नही निकलवा पाए है।
पीड़ित जहीर अहमद पुत्र शकील अहमद ने का आरोप है कि विवेचक प्रवीण सिंह चौहान ने दूसरे पक्ष से साठगांठ कर ली है जिसकी वजह से दूसरे पक्ष के लोग खुलेआम घूम रहे है अगर पुलिस मुलजिम पक्ष के किसी एक भी व्यक्ति को दबोच लाती तो शायद लड़की की अब तक बरामदगी हो गई होती लेकिन कार्यवाही के नाम पर मात्र दरोगा जी द्वारा औपचारिकता पूरी की जा रही है।अब देखना होगा इस पूरे मामले में ज़िले की तेज़तर्रार कप्तान महोदया क्या संज्ञान लेती है ये तो समय तय करेगा फिलहाल पीड़ित अपनी पीड़ा लेकर दर दर भटक रहा है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
