वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणव कुमार मिश्रा के जूनियर सिद्धार्थ सक्सेना की लॉयर बेंड सेरेमनी का हुआ आयोजन

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणव कुमार मिश्रा के यहां उनके जूनियर साथी सिद्धार्थ सक्सेना की आज उनके ही चेंबर पर बेंड सेरेमनी का आयोजन किया गया और उनका मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणव कुमार मिश्रा ने सबसे पहले जूनियर साथी सिद्धार्थ सक्सेना को बेंड बांधा गया उसके बाद उनके सभी साथी अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनको मुबारकबाद पेश की ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

वही वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणव कुमार मिश्रा ने कहा कि वकालत की शुरआत यही से शुरू होती है और मेरी यही कामना है वकालत के पेशे में अपने साथ साथ अपने परिवार का नाम भी रोशन करें मेरी भगवान से ऐसी प्रार्थना है।
वही अधिवक्ता सलमान सिद्दीकी ने कहा कि कुछ सालों से युवाओं में एक दम से वकालत का जूनून अलग ही दिखाई दे रहा है।और युवा में एक जोश भी अलग होता है पहले वकालत में युवा कम रुचि लेते थे लेकिन अब अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा युवा वकालत करके अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे है।

इस दौरान अधिवक्ता मुकुल प्रताप सिंह विपिन यादव रंग श्री वैश्य अमित यादव याकूब अली अरमान उर्फ फुरकान अरवाज़ जमशीर अली खान रिहान अली सहित बेंड सेरेमनी में तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।अंत मे सभी का अधिवक्ता सिद्धार्थ सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर