सहसवान पुलिस ने दबोचे डोडा तस्कर कार से करते थे सप्लाई पुलिस ने कार सहित दो तस्कर किये गिरफ्तार

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान पुलिस लगातार नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सफल साबित हो रही।
एसएचओ सहसवान लगातार ज़िले की कप्तान द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए तस्करों को लपेटने में लगे हुए है।फिर वे चाहे डोडा तस्कर हो या फिर गोतस्कर किसी को भी एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह नही बख्श रहे है।
इसी क्रम में एसएचओ सहसवान एवं उनकी टीम को सूचना मिली कि दो तस्कर बदायूं नंबर पीली प्लेट की कार से सप्लाई के लिए डोडा लेकर कही जा रहे है।तभी एसएचओ एवं उनकी टीम ने कार की घेराबंदी करके दोनों आरोपी तस्करों को दबोच लिया।


जब उनकी तलाशी ली गई तो कार से 8 किलो 200 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।जब पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो उन्होंने पूछताछ में अपने नाम सुधीर कुमार उर्फ संतोष पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम भदरौलीया थाना कादरचौक तथा भूरे पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम गलोथी थाना दातागंज बताया दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर