महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या घरेलू कलह बताई जा रही जान देने की वजह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी संतोष देवी (32) पत्नी धीर सिंह की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला ने घरेलू कलह के कारण घर में साड़ी से घर की खूंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस ने जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई शुरु कर दी। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान