चोरी करने वाले को सहसवान पुलिस ने चौबीस घंटे में धर दबोचा चोरी के 10 हजार रुपये हुए बरामद कल चोरी करते हुए हुआ था वीडियो वायरल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार


बदायूं-
सहसवान पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे।ज़िले में जब से तेज़तर्रार आईपीएस अंकिता शर्मा आई है तब से प्रत्येक थाने की पुलिस बैकफुट पर आ गई है और लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है जिससे कि अपराधियों के हौसले पस्त हो और कानून का राज समूचे ज़िले में कायम हो सके।


ऐसा ही एक मामला सहसवान कोतवाली का है जहाँ एक व्यक्ति सहसवान के प्रसिद्ध मॉल में शॉपिंग करने गए थे।जहां चोर ने उक्त व्यक्ति की जेब से 30 हजार रुपये चोरी कर लिए ओर पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
ओर चोर की वीडियो वायरल हो गई पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी चोर को मय 10 हजार रुपये के साथ बिसौली रोड से गिरफ़्तार कर लिया और आज उसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वही दूसरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव हिंडोर का था जहाँ मज़ार के रास्ते को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई थी और दोनों पार्टियों को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई थी आज दोनों पक्षो के एक दर्जन से ज्यादा लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया और उनको भी जेल भेज दिया गया।
जिससे कि शांति व्यवस्था क्षेत्र में बनी रहे।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर