बदायूं-बिसौली कोतवाली में पुलिस के व्यवहार को लेकर मामला सामने आया शिकायतकर्ता के साथ आए व्यक्ति को धक्का देकर थाने से बाहर भगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।साथ ही पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी पर मारपीट और घसीटने के आरोप भी लगाए है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया है ओर एसएचओ ओर एक दरोगा भूपेंद्र सिंह यादव को तेज़तर्रार एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
अपबीती सुनाता पीड़ित
जिससे कि ओर शिकायतकर्ता का मनोबल न टूटे जब से एसएसपी अंकिता शर्मा ने ज़िले का कार्यभार संभाला है उसके बाद से ये पहली कार्यवाही है जिसका तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया गया और कार्यवाही की गई।
गालीबाज एसएचओ राजेन्द्र सिंह पुंडीर
चूंकि चार्ज संभालने के बाद सबसे पहला काम थानेदारों के पेच टाइट करने का ही क्या गया था लेकिन आज ये घटना एक पीड़ित के ही साथ घट गई जब पीड़ित शिकायत लेकर कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ओर दरोगा भूपेंद्र सिंह यादव के पास पहुँचा तो उन्होंने गंदी गंदी गालियां दी और धक्के देकर बाहर निकाल दिया।एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा की गई कार्यवाही की ज़िले भर में व्यापक चर्चा है।
पूरे मामले में जानकारी देते एसपी देहात हृदेश कठेरिया
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




