सैलून संचालक की इलाज के दौरान मौत पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-थाना उघेती क्षेत्र में एक सैलून संचालक को उसकी दुकान में चार हमलावरों ने विगत आठ दिन पहले गोलियां चलाई थी जिसमे सैलून संचालक की हालत नाजुक होने पर हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
आपको बताते चले पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले चारो आरोपियों को मय तमंचे गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन आज सैलून संचालक समीर जो आठ दिन से जिंदगी और मौत की जंग में हार गया और देर रात उसकी मौत हो गई।

आपको ये भी बताते चले गोली चलाने वाले आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की थी तो उन्होंने बताया था कि सैलून संचालक समीर का मनवीर की पत्नी से शादी से पहले अवैध संबंध थे और शादी के बाद समीर की दुकान भी वही थी लेकिन समीर ने शादी के बाद भी संबंध खत्म नही किये इसी को लेकर मनवीर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर समीर के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिसमे दो गोलियां समीर के लगी जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और उसको सैफई मेडिकल में भर्ती कराया गया जहाँ आज वो जिंदगी और मौत की जंग में हार गया और उसकी इलाज के दौरान म्रत्यु हो गई।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर