देश ओर प्रदेश संभालने वालो का नही है परिवार उनको सोनबूड़ी के लोगो के दर्द का क्या पता अग्नि पीड़ितों को राहत सामिग्री लेकर पहुँचे विधायक ब्रजेश यादव भाजपा पर साधा निशाना

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं – दहगवां क्षेत्र के सोनबूड़ी में बुधवार को आंधी तूफान आने से आग लग गई थी जिसमे लगभग 50 घर जलकर राख हो गए थे।ओर जानवर भी आग की चपेट में आकर मर गए थे।उसके बाद प्रशासन द्वारा लगातार ग्रामवासियों की मदद के लिए सूची तैयार की गई लेकिन मौजूदा प्रधान एवं भाजपा संयोजक के हस्तक्षेप की वजह से उन लोगो को ही सूची में लिया गया जो मौजूदा प्रधान के करीबी थे।

अग्नि पीड़ितों को राशन किट देते गए सपा विधायक ब्रजेश यादव

वही सपा विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग देश और प्रदेश संभाल रहे अगर उनका परिवार होता तो उनको आज सोनबूड़ी के लोगो के दर्द का एहसास होता लेकिन उनका परिवार ही नही है।समाजवादी पार्टी का गण रहा है ये ज़िला ओर सहसवान विधानसभा हमेशा समाजवादी लोग यहां के लोगो के दर्द को समझते है और हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

बाइट ग्राम प्रधान

आज इसी क्रम में सहसवान से तेज़तर्रार विधायक ब्रजेश यादव पहुँचे तो उन्होंने अग्नि पीड़ितों का हाल जाना मामला इतना बढ़ गया कि मौजूदा प्रधान एवं भाजपा संयोजक से तू तू में में शुरू हो गई जिसको विधायक ब्रजेश यादव ने शांत कराया ग्रामवासियों का कहना था प्रधान के जो खास लोग थे उन्हें ही राहत सामिग्री का थैला दिया गया और अग्नि पीड़ितों के साथ खुला पक्षपात किया गया।गाँव मे 50 लोग अग्नि पीड़ित है और मात्र 10 लोगो को ही क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा चेक वितरण किये गए ऐसा गाँव के लोगो का कहना है।

बाइट अग्नि पीड़ित

वही जब सहसवान विधायक ब्रजेश यादव से बात की तो उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा फ़ोटो खिंचवाने वाली राजनीति करती है और समाजवादी पार्टी और उसके लोगो जमीनी स्तर पर काम करते है आज आप लोग खुद देख लो 50 लोगो के घर जले है और मात्र 10 लोगो को ही राहत कोष के चेक वितरित किये गए।

ग्राम प्रधान ओर अग्नि पीड़ित के बीच टकराव

वही प्रधान के हस्तक्षेप के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा भाजपा के जो खास लोग थे उन तक सामिग्री ओर मदद पहुँच गई बाकी का हाल आपके सामने है।

बाइट सपा विधायक ब्रजेश यादव

वही ब्रजेश यादव ने मौके ही हकीकत जानते हुए एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह से बात की ओर उन्हें इस सब मामले से अबगत कराया और कहा कि किसी के भी साथ पक्षपात नही होना चाहिए। श्री यादव ने सभी ग्रामवासियों को राहत सामिग्री के पैकेट बाटे ओर कहा हमेशा में आप लोगो की मदद के लिए खड़ा

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर