बदायूं-सहसवान पुलिस लगातार गोतस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है उसी क्रम मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पाँच लोग लोग वध करने के बाद टेड़ाघाट पुल से चमनपुरा के जंगल मे जा रहे है तभी पुलिस द्वारा घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त आरोपियों ने भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने अपने बचाव व आत्मरक्षा में गोली चलाई ओर पाँचो आरोपियों को धर दबोचा उसके बाद आरोपियों का डॉक्टरी परीक्षण करवा कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया उसके बाद आरोपीयो को जेल भेज दिया गया।
आपको बताते चले ज़िले में जब से तेज़तर्रार एसएसपी अंकिता शर्मा ने चार्ज संभाला है तब से लगातार पुलिस अपराधियो पर टूट पड़ी है लग रहा है जैसे ज़िला अब अपराध मुक्त हो ही जायेगा।क्योंकि पाँच गोतस्करों का पंचर उसके बाद एचपीसीएल प्लांट में भी अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है और अभी भी एसआईटी गहनता से जांच कर रही है कयास लगाया जा रहा है कि अभी फेरिस्त में ओर तमाम नाम भी प्रकाश में आ सकते है फिलहाल एसआईटी प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है।
उसी क्रम में सहसवान एसएचओ धनजंय सिंह ने भी सहसवान कोतवाली की जिम्मेदारी संभालते ही तेल लूट कांड का बड़ा खुलासा किया था उसके बाद उनको डीआईजी बरेली द्वारा सम्मानित भी किया गया था।लेकिन धनजंय सिंह ने अपराधियो के खिलाफ अभियान ऐसे ही जारी रखा जिसकी वजह से कल मुखबिर की सूचना पर पाँच गोतस्करों को पुलिस द्वारा हॉफ एनकाउंटर करके दबोचा गया जिससे अपराधियो में कही न कही पुलिस की दहशत बैठेगी ओर क्राइम कंट्रोल भी रहेगा।
इस पूरे मामले में एसपी देहात का कहना है कि एसएचओ धनंजय सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पाँच लोग वध करने की नीयत से जंगल की तरफ मय वध काटने वाले औजारों के साथ जा रहे है और घटना को अंजाम दे सकते है ।

तभी एसएचओ अपनी टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुँच गए तस्करों ने पुलिस टीम को आता देख उनको जान से मारने की नियत से पुलिस पर गोली चला दी जिसमे एक सिपाही भी घायल हो गया आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग पुलिस द्वारा की गई और उसके बाद पाँचो आरोपियों को दबोच लिया गया उनके पास से वध काटने वाले सभी उपकरण व पाँच अवैध तमंचे कारतूस भी बरामद किए गए है
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




