बदायूं-मुजरिया की कमान संभालने के बाद एसएचओ विदेश कुमार शर्मा लगातार खुलासे करते हुए नज़र आ रहे है।चार्ज संभालते ही एक लूट की घटना खुद एरिया मैनेजर ओर उसके रिकवरी एजेंट ने रची थी जिसको बड़ी सूजभूझ के साथ एसएचओ ओर उनकी टीम ने उसका सही खुलासा किया और फर्जी लूट की घटना रचने वाले दोनों आरोपियों को सलाखों में भेजने का काम किया जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा भी रही।
वही अब एक तेल चोर गिरोह हाईवे पर काफी सक्रिय था उस गिरोह का काम था रोड किनारे खड़े ट्रक बस आदि गाड़ियों का तेल उस वक़्त चोरी करता था जब ड्राइवर आराम कर रहा होता था।या कोई अपनी गाड़ी ढाबे पर लगाकर सो जाता था।तब ये गिरोह तेल चोरी करके सस्ते दामो पर सप्लाई करता था।
इस मामले में एक ट्रक चालक द्वारा थाना हाजा पर एक 100लीटर डीजल चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था वादी ब्रजेश पुत्र जियालाल ने बताया कि उसका तेल टैंक काटकर उसमें भरा डीजल किसी ने चुरा लिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इस गिरोह की छानबीन शुरू कर दी और आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल भी गई।पुलिस द्वारा ड्रम के साथ साथ 50 लीटर डीजल ओर पूरे गिरोह का पर्दाफाश आरोपी से पूछताछ के बाद किया एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया शेष आरोपी भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में एसएचओ विदेश शर्मा द्वारा टीम भी लगाई गई है।जल्द ही वे आरोपी भी पुलिस हिरासत में होंगे जिससे कि डीजल चोरी जैसी घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लग सकेगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विदेश शर्मा के साथ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह कांस्टेबल शोभित कुमार ललित कुमार अमित कुमार रोहन दहिया रहे।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




