बुलंदशहर-मामला जनपद बुलंदशहर का है जहाँ एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अनेकों प्लेटफॉर्म पर डालती थी और उससे ही वे अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करती।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का आरोप था कि फैज अंसारी नाम का व्यक्ति इनकी वीडियो इनकी आईडी से उठाकर अपनी आईडी पर डालकर वायरल होने के लिए गाली गलौच करता था।
जानकारी देती सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर
जिसका पीड़िता ने कई बार विरोध किया लेकिन फैजान नही माना।आखिरकार पीड़िता अपनी शिकायत लेकर थाने पहुँचती है।और वहां मिलते है कांस्टेबल कुलदीप राठी जिनके संबंध फैजान से मधुर बताए जा रहे है।जिसकी वजह से उन्होंने पीड़िता का प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया और थाने से टरका दिया।जब पीड़िता ने अगले दिन जब कॉल की जब उसके शिकायती पत्र पर कोई कार्यवाही नही हुई तो कुलदीप राठी ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई और मॉल पर मिलने को बुलाने का भी प्रयास किया लेकिन पीड़िता नही गई।
आज पीड़िता ने पूरा घटना क्रम एसएसपी को बताया और अपबीती सुनाई एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने के साथ साथ महिलाओं से गंदा व्यवहार करने वाले सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सुनिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सिपाही कुलदीप राठौर पर क्या आरोप लगा रही।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




