सैलून संचालक को बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े मारी गोली हालात नाज़ुक मोके पर एसएसपी अंकिता शर्मा पहुँची

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-आज दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सैलून संचालक को गोली मारी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में 22 वर्षीय समीर पुत्र जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज हेतु ज़िला अस्पताल ले जाया गया है।


मोके पर ज़िले की नई कप्तान अंकिता शर्मा पहुँची ओर उघेती पुलिस को आदेश दिए है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में हो और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जाए।ओर दिन में भी मार्किट में व उसके आस पास सुरक्षा के इंतज़ाम किये जायें गस्त भी बराबर कराया जाए जिससे गुंडे अपराधियो में पुलिस का खोफ रहे।

आपको बताते चले वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है लोग कह रहे जब दिन में लोग सुरक्षित नही है तो रात तो फिर भगवान भरोसे ही कही जाएगी।
घटना ने उघैती पुलिस की गश्त और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि अगर समय पर गस्त होता ओर पुलिस पिकेट वहां लगती तो शायद आज इस वारदात को गुंडे अंजाम नही दे पाते

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है
12 मार्च को बदायूं में डबल मर्डर की घटना के बाद फिर दिनदहाड़े गोली कांड से लोगो मे दहशत है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर