बदायूं-थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी स्थित एचपीसीएल पॉवर प्लांट का मामला आज उस वक़्त जनरल मैंनेजर ओर एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिस वक्त उक्त लोग पॉवर प्लांट में बैठे थे।तभी अचानक हत्यारोपी प्लांट में जाता है और ताबड़तोड़ गोलियां मैनेजर ओर कर्मचारी के ऊपर चला देता है ।गोली मैनेजर के सीने में लग जाती है और कर्मचारी हर्षित भी गोली लगने से घायल हो जाता है।
तभी आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुँचती है और दोनों लोगो को अस्पताल ले जाया जाता है।वहां डॉक्टरों ने दोनों लोगो को मृत घोषित कर दिया।
सबसे बड़ा सवाल अभी तक यही उठ रहा है कि आखिर हत्या की वजह क्या है।
जानकारी देते बदायूं एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह
मोके पर ज़िले के आला अधिकारी पहुँचे हुए है।वही एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार का कहना है कि जनरल मैनेजर द्वारा प्लांट पर मीटिंग की जा रही थी तभी एक व्यक्ति जो कि पहले यहां कार्य करता था वे आया और उसने फायरिंग कर दी जिससे दोनों लोगो के गोली लगी उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया ।
जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।वही गोली मारने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




