दिल्ली-राजधानी दिल्ली में कपड़े की मार्किट टैंक रोड पर आज अवैध कब्जेदारों पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई।
बताते चले प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा था कि जिस दुकानदार ने भी दुकान के आगे पटरी एवं चबूतरों पर अवैध कब्जे कर लिए है वे स्वयं अपने कब्जे हटा लें लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन की एक न सुनी आज मजबूरन पुलिस और एमसीडी ने मिलकर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।और अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटा दिया गया है।
वही दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने मनमानी करने वाले दुकानदारों की एक न सुनी।
आपको ये भी बताते चले यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की धमक अब दिल्ली में भी देखने को मिल रही है।
फिर बात अवैध कब्जेदारों की हो या जो बदमाश जबरन रंगदारी दुकानदारो से मांगते थे वे हो सबको को सलाखों में भेजने का काम दिल्ली पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा है।जिससे कि दिल्ली में हो क्राइम पर अंकुश लग सके।
फिलहाल बाबा का बुलडोजर जो यूपी में मशहूर है उसकी चर्चा आज दिल्ली में भी होती हुई देखी गई।
वही लोगो का ये भी कहना था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री की तरह जैसे बदमाशो के हौसले पस्त किये गए और कोई भी घटना घटित होने के बाद बुलडोजर की कार्यवाही की गई वैसा ही अगर दिल्ली में होना शुरू हो जाये तो बदमाश ज्यादातर जेल में होंगे शेष दिल्ली छोड़कर भाग जाएंगे।
वही टैंक रोड के व्यापारी कौसर अली ने कहा कि हम इस बुलडोजर कार्यवाही से सहमत है क्योंकि मार्किट में पूरे दिन लगने वाले जाम से ग्राहक एवं दुकानदारो को भी निजात मिलेगी।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
