चौबीस घंटे से पहले मुजरिया पुलिस ने क्या फर्जी लूट का खुलासा रिकवरी एजेंट व उसका साथी गिरफ़्तार

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-कल मुजरिया थाना क्षेत्र में एक रिकवरी एजेंट ने एक लाख 40 हजार की लूट होने का ड्रामा मिलकर ही रच डाला उसके साथी व इस रिकवरी एजेंट ने प्लान बनाया की रिकवरी पैसा लूट बताकर आपस मे बाट लेंगे लेकिन ये इनका रचा हुआ खेल पुलिस के सामने फेल साबित हुआ।बरेली जागरण ने कल ही इस लूट का पर्दाफाश कर दिया था कि इसमें मिलावट की बूह नज़र आ रही है।
निकला भी वही पुलिस ने वादी ओर उसके साथी मैनेजर को कल रात ही दबोच लिया और आज माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


आपको बताते चले पाँच दिन पूर्व ही बिल्सी से आए इस्पेक्टर विदेश कुमार शर्मा ने चार्ज संभाला था उन्होंने सही से क्षेत्र के बारे में भी जानकारी नही जुटाई थी।लेकिन रिकवरी एजेंट ओर मैनेजर ने ये प्लान बनाया की पैसे को हजम करना है तो लूट जैसी घटना बताकर ही हजम किया जा सकता है।लेकिन उनके इस गंदे काम का पर्दाफाश मुजरिया पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे से पहले ही कर दिया।
आपको बताते चले पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया गया जिससे कि घटना का सही अनावरण हो सके।और पुलिस ने उसको करके भी दिखाया।मुजरिया पुलिस द्वारा किये गए खुलासे की क्षेत्र में प्रसंशा इसीलिए भी हो रही है न जाने कितने बेकसूर लोगो को उठाया जाता पूछताछ की जाती या किसी का गलत नाम प्रकाश में आ आ जाता इसीलिए मुजरिया पुलिस की जमकर प्रशंसा करते हुए नज़र आ रहे है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर