मुजरिया में रिकवरी एजेंट से लूट तो वही दातागंज में मामूली विवाद में चली गोली किशोर की हालत नाजुक

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-तेज़तर्रार एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारियों को ज्यादा दिन तक टिकने नही दे रहे ज़रा सी भी कमी पाई जाती है तत्काल प्रभाव से हटा देते है ।उसके बाद लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे घटना को अंजाम दे जाते है।
अभी फिलहाल में ही चार दिन पहले ही मुजरिया थाने की कमान एसएचओ विदेश शर्मा को सौपी है।वे सही से क्षेत्र के बारे में जानकारी भी नही जुटा पाए उससे पहले ही बदमाशो ने घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस ने रिकवरी एजेंट के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।और मामला का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी है।जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आएगी की घटना सत्य है या बनाई हुई है।फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच भी कर रही है।जिससे कि घटना का सही अनावरण हो सके।
वही बात दातागंज की अगर की जाए तो साथ मे रहने वाले दोस्तो में किसी बात को लेकर गर्मागर्मी होने लगी।लेकिन मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि किशोर के साथ रहने वाले तीसरे युवक ने उसके साथ रहने वाले किशोर में गोली मार दी जिससे उसकी हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।
वही सूबे के मुखिया लगातार कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट नज़र आते है।क्योंकि रमज़ान नवरात्रि को लेकर भी सूबे मुखिया ने अभी दो दिन पहले ही प्रत्येक ज़िले के अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए थे।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर