दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, किशोरी का पोस्टमार्टम कराने गए थे दरोगा कुँवरपाल।

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-उझानी से इस वक्त की बड़ी खबर मृतिका का पोस्टमार्टम कराने आए उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक दरोगा की तबीयत बिगड़ी और तेज सीने में दर्द हुआ उनको कर्मचारियों ने सीपीआर देने की कोशिश भी की लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामला जिला बदायूं के पोस्टमार्टम हाउस का है जहां उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल 55 वर्षीय की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जाता है SI कुंवर पाल को सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े साथी कर्मचारियों ने उनको सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने SI कुमारपाल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए घटना की जानकारी SI कुंवरपाल के परिजनों को दे दी गई है और परिजन बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। SI कुंवरपाल मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के नरोरा के रहने वाले थे और संभल जनपद के चंदौसी में आवास बना कर रहे थे।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर