प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया तेज़ाब हालात नाज़ुक हायर मेडिकल सेंटर रैफर

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं- सहसवान के मोहल्ला चौधरी निवासी 30 बर्षीय युवक शानू ने आज उस वक़्त घटना को अंजाम दिया जिस वक्त उनकी अपनी प्रेमिका से तू तू में में हो गई सबसे पहले प्रेमी ने प्रेमिका को एक वीडियो भेजी जिसमे प्रेमी ने अपना हाथ काटा ओर उस पर किसी फ़िल्म का संगीत भी लगाया।उसके बाद भी प्रेमिका ने प्रेमी की बात नही मानी जिसकी वजह से प्रेमी ने घर मे रखी तेज़ाब की बोतल उठाई और गटक ली वही मोहल्ले वालों का कहना ये भी है कि तेज़ाब पीने से पहले शानू फाँसी लगा रहा था।


लेकिन उसको उसके परिवार ने समझा दिया लेकिन कुछ देर बाद ही उसके हाथ तेज़ाब की बोतल लग गई जिसको उसने पी लिया या नही पिया लेकिन वे पहले से भी बहुत नशे में था ऐसा मोहल्ले में रहने वाले लोगो का कहना है। फिलहाल शानू की माँ ने प्रेमिका के खिलाफ तो नही लेकिन अन्य मोहल्लों में रहने वाले लोगो के ख़िलाफ़ प्रार्थना पत्र दिया है। वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है उसके आधार पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्यवाही की जायेगी फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर