बदायूं-रात सत्या मॉल में शार्ट सर्किट या किसी ओर वजह से आग लग गई और आग ने कुछ ही घंटों में ऐसा रूप धारण कर लिया कि दमकल की गाड़ियां भी आग पर काबू नही कर पा रही पिछले करीब 4 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां लगातार आस पास के क्षेत्रों की आग बुझाने के लिए प्रयासरत है।
मॉल मालिक का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी दमकल की गाड़ियां 2 घंटे लेट पहुंची।
वही जब दमकल विभाग के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है टीम
आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी, लोगों की भारी भीड़ जमा।दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटीं।
मॉल में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद।
देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




