बदायूं-सहसवान पुलिस ने मोहल्ला जहाँगीराबाद में घटित वृद्ध महिला की हत्या के अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला को घटना में प्रयुक्त आधी ईंट सहित चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आपको बताते चले एसएचओ धनजंय सिंह द्वारा लगातार घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।परंतु फिर भी ऐसी कोई घटना घटित हो जाती है जिसको लेकर उनको ज्यादा मंथन नही करना पड़ता उनकी पुलिसिंग इतनी शानदार है कि हत्या जैसी घटनाओं का चौबीस घंटे से पहले उनके व उनकी टीम द्वारा खुलासा कर दिया जाता है।
आपको बताते चले घटना शुक्रवार रात की है कि एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी जाती है।उसके बाद पुलिस को सूचना कालोनी के ही लोग देते है पुलिस शव को सील कर पीएम को भेज देती है।उसके बाद तेज़तर्रार इस्पेक्टर धनजंय सिंह मामले की जांच में जुट जाते है।और चौबीस घंटे से पहले आरोपी को मय घटना में प्रयुक्त ईट के साथ गिरफ्तार कर लेती है।आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही एसएचओ की इस कार्यवाही की नगर में प्रशंसा है। आपको ये भी बताते चले पूर्व में रिफाइंड तेल कांड का खुलासा करने को लेकर एसएचओ धनजंय सिंह को डीआईजी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




