बदायूं- थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा हवेली में प्रधान चुनाव की रंजिश में हुई जानलेवा हमले के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में 4 आरोपियों के जेल जाने के बाद भी 5वां नामजद आरोपी अरविंद खुलेआम घूम रहा है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है पीड़ित राजाबाबू पुत्र भूरे सिंह ने दिनांक 25-08-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को शिकायती पत्र देकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने अपने पोस्टर में भी लिखा है सिर्फ एक मांग अरविंद को गिरफ्तार करो।
26 जून की रात क्या हुआ था शिकायती पत्र के अनुसार दिनांक 26-06-2026 को रात करीब 8 बजे पीड़ित के पिता भूरे सिंह पर गांव के ही दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों के नाम कप्तान पुत्र हाल सिंह, विनोद पुत्र कसला, अरविंद पुत्र कप्तान कुमरपाल पुत्र केहरी और नरेन्द्र पुत्र रमीतार बताए गए हैं। हमले में भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मृत्यु हो गयी थी इस मामले में थाना जरीफनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 0190/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 109(1), 103(1), 331(1), 361(3), 315 BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।
हमले की वजह – प्रधानी का चुनाव पीड़ित राजाबाबू का आरोप है कि यह हमला चुनावी रंजिश के कारण किया गया। साल 2021 में राजाबाबू प्रधान पद का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गया था। आरोपी विनोद की पत्नी गीता चुनाव जीत गई थी। अब आगामी पंचायत चुनाव में राजाबाबू के पिता भूरे सिंह दावेदार हैं, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने की नियत से हमला किया गया।
पीड़ित का गंभीर आरोप – आधार कार्ड इकट्ठा कर बनवा रहा फर्जी शपथ पत्र पीड़ित ने एसएसपी को दिए पत्र में लिखा है कि इस मुकदमे में 4 आरोपी जेल जा चुके हैं, लेकिन पांचवां आरोपी अरविंद पुत्र कप्तान 2 माह से फरार चल रहा है। फरार होने के बावजूद वह गांव में ही खुलेआम घूम रहा है आरोप है कि अरविंद गांव के लोगों से आधार कार्ड इकट्ठा कर रहा है और धमकी दे रहा है कि पुलिस से हमारी सेटिंग हो गई है शपथ पत्र बनवाकर मुकदमे से मेरा नाम निकलवा लेंगे पीड़ित ने पहले भी उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है।
परिवार ने कहा – हमें न्याय दो पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी अरविंद को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, जिससे उनके जान-माल की रक्षा हो सके और पुलिस पर उनका विश्वास बना रहे।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
