मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को सहसवान कोतवाली पुलिस ने दस किलो डोडे के साथ पकड़ा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को धर दबोचा ओर उनके पास से लगभग दस किलो डोडा बरामद हुआ है।
ज़िले भर में एसएसपी द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि लोग नशे की लत से बच सके।
उसी के आदेशनुसार सहसवान कोतवाली प्रभारी धनजंय सिंह लगातार गुडवर्क करते हुए नज़र आ रहे उनके द्वारा लगातार पशु तस्कर मादक पदार्थ या फिर हथियार तस्कर हो एसएचओ द्वारा किसी को भी बक्शा नही जा रहा है।जिसकी वजह से वे लगातार सुर्खियों में रह रहे है।


आपको ये भी बताते चले दोनों ही तस्कर राहुल और जिया गोड़ दोनों ही राजस्थान के निवासी है और तस्करी उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले में कर रहे है।जब इसकी सूचना एसएचओ सहसवान को मिली तो उनके द्वारा तत्काल प्रभाव से टीम को लगाया गया और सफलता भी हासिल हो गई।
पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही की नगर के साथ साथ देहात में भी चर्चा है कि जब से नए कोतवाल आये है कानून का राज़ कायम है।
वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि एसएसपी महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान में ही ये कार्यवाही की गई सूचना मिली थी कुछ मादक तस्कर डोडा सप्लाई करने के लिए निकले है सूचना पर टीम लगाई गई और दोनों आरोपियों को धर दबोचा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर