महाराष्ट्र-महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में प्राइवेट फ्लाइट क्रैश में मौत हो गई विमान में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें दो पायलट दो निजी सहायक और एक एनसीपी कार्यकर्ता शामिल थे।हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ और फ़्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया सभी यात्री मौके पर ही मारे गए 66 वर्षीय पवार राज्य की राजनीति में 40 वर्षों से सक्रिय थे।
यह हादसा तब हुआ जब वे जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयरक्राफ्ट से बारामती आ रहे थे। विमान सुबह लगभग 8.10 बजे उड़ान भरने के बाद लैंडिंग के समय क्रैश हो गया क्रैश के बाद विमान का फ़्यूल टैंक ब्लास्ट हो गया। इस फ्लाइट में अजित पवार के अलावा विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शाम्भवी पाठक थे। दुर्घटना स्थल पर अधिकारियों ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




