तमंचा ओर जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान कोतवाली प्रभारी लगातार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चेकिंग अभियान चलाते है। और उनको कोई न कोई कामयाबी हाथ लग ही जाती है। ताज़ा मामला भवानीपुर खेरू से भज्जी की मढ़ैय्या जाने वाले रास्ते पर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया और उससे रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरा नाम इकरार है में भवानीपुर खेरू में रहता हूं।

तभी पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और आज उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर