ट्रेक्टर की चपेट में आने से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान अलीगढ़ के अस्पताल में तोड़ा दम

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान अलीगढ़ में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हादसा बुधवार शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजीदपुर में हुआ। गांव निवासी अजयपाल (25) पुत्र धर्मपाल चलते ट्रैक्टर पर चढते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन युवक को
अलीगढ में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान अजयपाल की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को घर लाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान