नेपाल से रिफाइंड भरकर दिल्ली जा रहे ट्रक को सहसवान पुलिस ने 1750 टीन के साथ पकड़ा—खबर विस्तार से पढ़े

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं।सहसवान कोतवाली प्रभारी धनजंय सिंह इस वक़्त ज़िले में छाए हुए है लगातार घटनाओं के सफल अनावरण की वजह से नगर में भी उनकी प्रशंसा हो रही है।
आपको बताते चले रिफाइंड के 1750 पीपे ट्रक में भरकर नेपाल से दिल्ली ले जाये जा रहे थे।तभी ड्राइवर ओर कंडक्टर की साठगाँठ से उनको सहसवान में बेच दिया गया।वही रिफाइंड मालिक ने इसकी शिकायत सहसवान पुलिस से की एसएचओ धनंजय सिंह ने टीम को लगाया मात्र चौबीस घंटे में पुलिस ने नगर के ही मीरा साहब दरगाह के पास से रिफाइंड के पीपे बरामद किये।वही आरोपी अभी भागने में सफल रहे।आपको ये भी बताते चले पुलिस को जब ये भनक लगी कि रिफाइंड मीरा साहब दरगाह में एक गोदाम में रखा है तो पुलिस ने वहां पहुँचकर करीब एक घंटे तक गोदाम की चाबी आने का इंतज़ार किया परन्तु आरोपी चाबी लेकर इसीलिए नही आया कि माल गोदाम के अंदर था।उसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगो की मौजूदगी में गोदाम के ताले तुड़वाये ओर वहां से माल बरामद किया।


सहसवान पुलिस की इस कार्यवाही की नगर में जमकर प्रसंशा हो रही है। वही लोगो का कहना है कि पता नही कबसे ये काम सहसवान में हो रहा था। वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया नेपाल से रिफाइंड भरकर एक ट्रक दिल्ली लेकर जा रहा था।परंतु उसको ड्राइवर द्वारा सहसवान में ही बेच दिया गया या लूट लिया गया उसकी जांच हमारे द्वारा की जा रही है।फिलहाल मोके पर जितना माल बरामद हुआ है।उसको हमारे द्वारा बरामद किया जा रहा है।वही आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है।जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्त में लेकर सलाखों में भेजने का काम किया जाएगा।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर